Monday, March 12, 2012

Someone for me

मेरे दर्द की दवा है तू
एक खुशबू ले आयी वो हवा है तू


दिल की शाख पे एक फूल खिला
कुछ जाना कुछ अनजाना सा
कुछ अपना सा....कुछ  बेगाना सा
कुछ नया ..कुछ पुराना सा याद दिलाता 
मुझको मुझसे ही मिलाता हुआ मेरे ही एक साया है तू


मेरे सोये हुए एहसासों ,खयालो को तूने जगाया
वो ख्याल लफ्ज बन पन्नो पे उतर आया
भूल गयी थी मै जिसे
जीने का वो अंदाज़  तूने याद दिलाया
तेरे बातों से मेरे होंठो पे उतर आई जो वो मुस्कान है तू


भूलने लगी जिन्दगी के उस गम को
खुद पे किये हुए अपने उस सितम को
दर्द की जिन गहराईयों में था मैंने खुद को दबा डाला
देकर अपनी दोस्ती का हाथ  तूने मुझे निकला
भूलना चाहों उस दर्द को जिसके लिए.......अब वो एक वजह है तू


कभी किसी कमी को पूरा करता हुआ
कभी कोई कमी याद दिलाता हुआ ......
हंसी ..ख़ुशी..प्यार..दोस्ती का का एक हसीं समां है तू
मेरे दर्द की दवा है तू
एक खुशबू ले आई वो हवा है तू

1 comment:

  1. The only thing I could say is I just loved it. Sometimes we dont find words to express our feelings but I could say this sentence doesn't belongs to you..Really good one. Btw..who is this someone? :))

    ReplyDelete